फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नशा दीमक की तरह समाज की नींव को कर रहा कमजोर: एसपी सिद्धांत जैन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 06:27 PM IST

नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के तहत फतेहाबाद के गांव मताना में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम श्री सजय कुमार, शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश, गांव मताना के सरपंच एडवोकेट दलबीर वर्मा, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसपी श्री सिद्धांत जैन द्वारा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डा. गिरीश कुमार, डा. शिक्षा (आयुष विभाग), भवानी सिंह, सुभाष खिचड़, डा. हरभगवान कम्बोज, हरदीप सिंह, सुरेन्द्र ढाका, सुनीता (समाज कल्याण विभाग), कुलदीप सिंह, राकेश कुमार व उजागर सिंह, एवं 'जिंदगी संस्था' के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें