फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन

शहर के वार्ड नंबर 26 में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए बीते दिनों पाइप लाइन डाली गई। जिसके बाद गली का फिर से निर्माण किया जाना था। लेकिन अब ठेकेदार के द्वारा बनाई जा रही गली को लेकर लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार के द्वारा गली का निर्माण शुरू कर दिया गया था, गली निर्माण में ठेकेदार द्वारा भेजी गई सामग्री निम्न स्तर की है, जिसके उन्होंने विरोध किया तो काम करने आए मजदूरों ने काम रोक दिया। लोगों का कहना है कि गली निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। गली बनाने में इस्तेमाल की जा रही ईंटें, रेत और सीमेंट की गुणवत्ता बेहद खराब है। ठेकेदार पर आरोप लगाया गया है कि जब वह गली को तोड़ रहा था तो कुछ सीवरेज की लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, गली तोड़ने के दौरान कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है और ठेकेदार पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया गया है। जिसको लेकर गलीवासी इकट्ठा हुए और रोष जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें