फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर की जांच

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 02:57 PM IST

गणतंत्र दिवस को देखते हुए गुप्तचर विभाग, चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस एवं एसपी सिक्योरिटी एजेंट की टीम द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला व बस स्टैंड परिसर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं मिली जबकि जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश जांगड़ा ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन के निर्देश अनुसार गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए विभाग द्वारा यह अभियान चलाया गया था जिसके तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला और होटल में जनता से चेकिंग की गई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलती है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने बताया कि होटल संचालक को होटल में आकर रुकने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें