सरकारी सिस्टम ने गांव बीघड़ निवासी 55 वर्षीय हरपाल सिंह को विवाहित से अविवाहित बना दिया है। अब खुद को विवाहित साबित करने के लिए हरपाल सिंह सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। अधिकारी हरपाल सिंह से विवाह प्रमाण पत्र मांग रहे है। परिवार पहचान पत्र में अविवाहित होने का पता हरपाल सिंह का तब चला जब उसके पास जिला समाज कल्याण विभाग के पास फोन आया कि उसकी पेंशन लग चुकी है और दस्तावेज जमा करवा दें। हरपाल सिंह ने जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारियों का बताया कि वह तो विवाहित और उसके दो बच्चे है। उसे ऐसी पेेंशन की जरूरत नहीं है। इसके बाद 15 दिन से हरपाल एडीसी कार्यालय में चक्कर काट रहा है। 30 साल पहले हो चुकी है शादी हरपाल सिंह ने बताया कि उसकी 30 साल पहले शादी हो चुकी है। एक बेटा और एक बेटी है। वर्ष 2021 में उसने पीपीपी आईडी बनवाई थी। इसको लेकर कभी दिक्कत नहीं आई। लेकिन अब फोन आया तो पता चला कि आईडी में उसे अविवाहित दिखा दिया गया है। इससे उसे मानसिक परेशानी हो रही है। मामला संज्ञान में आया है, पोर्टल पर आपत्ति लगाने के लिए कहा गया है। पोर्टल पर मेरिज सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। हालांकि इसको लेकर उच्च अधिकारियों से राय ली जाएगी और समाधान का प्रयास किया जाएगा। - सुरेश कुमार, क्रीड, जिला संसाधन सूचना प्रबंधक।