फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मढ़ में पीने की सप्लाई पर लगे अवैध और असुरक्षित 18 कनेक्शनों को काटा गया: शर्मा चंद लाली

शर्मा चंद लाली जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी फतेहाबाद ने बताया कि गांव मढ के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की समस्या रखी थी I उसके समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम जब गांव में गई तो पाया गया कि ग्रामीणों ने पीने की सप्लाई पर अवैध व असुरक्षित कनेक्शनों को कर रखा था I जिसके कारण काफी घरों में पीने के पानी की दिक्कत आ रही है I असुरक्षित कनेक्शनों को ठीक करवाया जा रहा है I गांव में 18 अवैध कनेक्शनों को काटा गया है I इसके साथ साथ जल घर में सफाई अभियान भी जोर शोर से चलाया जा रहा है I ताकि हर घर को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेI छोटू राम कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फ ने बताया रणबीर गंगवा मंत्री जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के आदेशानुसार जिले की सभी पंचायतों में असुरक्षित कनेक्शनों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी I उसी के तहत ग्राम पंचायत भिरड़ाना में पानी न पहुंचने की शिकायत पर आज घर घर जाकर पानी के अवैध और असुरक्षित कनेक्शन, जिनके खुले पाए गए उनको भी बंद करने के लिए नोटिस दिए गए है ,गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्रामीण वासियों से अपील की गई कि वह पीने का पानी का सदुपयोग करें तथा अपने-अपने घरों के नलों पर टेप अवश्य लगवाएं ताकि पानी को व्यर्थ बहाने से रोका जा सके इसके साथ-साथ कर्मचारी घर घर जाकर उन घरों को चिन्हित किया गया है जिन घरों में पीने के पानी के नलों पर बंद करने के लिए टेप नहीं लगी हुई है उन घरों में टेप लगवाई जा सके I

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें