कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार को ग्रीवेंस की बैठक ली। बैठक में 13 मामलों पर सुनवाई हुई जिसमें 8 मामलेां का मौके पर ही निपटारा किया गया और पांच मामलों पर अगली बैठक में अधिकारियों रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में गांव बनमंदोरी में बिना मान्यता स्कूल चलने के मामले में सुनवाई करते हुए शिकायकर्ता के न पहुंचने और अधिकारियों मामला झूठा होने बारे बताने पर मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि शिकायकर्ता के खिलाफ एफआइआर करवाई जाए। योग नगर के एक मामले में सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी और एसपी के बीच मंच पर काफी बहस हुई। मंत्री ने मामले में एसपी को एसआइटी गठित करके जांच करने के निर्देश दिए। योग नगर निवासी गुरप्रीत कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति के खिलाफ गलत मामला दर्ज किया गया। पति के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुत्ते के साथ मारपीट करने का मामला था, युवक के साथ मारपीट की गई और उसका अपहरण किया गया। इस पर मंत्री ने कहा कि अपहरण का मामला गलत दर्ज किया गया है। मंत्री ने पूछा कि क्या इस परिवार को कोई क्रीमिनल रिकॉर्ड है। इस बात को लेकर काफी बहस हुई। आखिर में एसपी ने एसआईटी गठित करके जांच के निर्देश दिए। बैठक में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक दुड़ाराम, लक्ष्मण नापा मौजूद रहे।