हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा को लेकर 64 केंद्र बनाए गए हैं। वीरवार को कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय का पेपर है। इसको लेकर केंद्र के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ रही सीटिंग प्लान देखने के बाद विद्यार्थियों ने केंद्र के अंदर प्रवेश किया जिले के करीब 9000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।