फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे 11 कर्मी

Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में भूख हड़ताल के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के 11 कर्मचारी दो दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा दिए गए धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद के सचिव ओमप्रकाश लोट ने की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में ओम प्रकाश लोट, सत्यवान टांक, पवन चिंडालिया, संदीप, शम्मी, नरेश, सतीश, धर्मवीर, जगदीश, लाजवंती व संतोष शामिल हैंं। इकाई प्रधान नरेश राणा व जिला सचिव विजय ढाका ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को कर्मचारियों की लंबित मांगों के संदर्भ में तत्कालीन निकाय मंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों व संघ के बीच वार्ता हुई। इसमें मंत्री ने संघ की सभी मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक एक भी पत्र जारी नहीं किया गया है, जिससे प्रदेशभर के नगरपालिका व नगर परिषद कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी 2 दिन भूख हड़ताल पर रहेंगे। अगर फिर सरकार को कदम नहीं उठाती है तो संघ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन


सचिव ओमप्रकाश लोट ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में जींद में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी 26 से 27 हजार करने की घोषणा थी, जो अभी तक लागू नहीं हुई है। भूख हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, जिला सचिव सुरजीत दुसाद, ब्लॉक प्रधान राजपाल मित्ताथल, सचिव इंद्र घासी, पब्लिक हेल्थ प्रधान विनोद कुमार, सचिव लादू राम व रिटायर कर्मचारी संघ के जिला सचिव व सीटू नेता बेगराज ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें