हरियाणा में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद जेजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरु हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा से गठबंधन करके जेजेपी को लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। अब भाजपा के साथ हम कभी गठबंधन नहीं करेंगे। चौटाला ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करने से लोग नाराज हो गए। इसके अलावा किसानों की नाराजगी का भी हमें खामियाजा भुगतना पड़ा है।