फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: ओवरफ्लो माइनर से खेतों में भर रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 04:16 PM IST

दादरी से गुजरने वाली लोहारू कैनाल से चंपापुरी जलघर के टैंकों में नहरी पानी भरने के लिए बनाई गई माइनर ओवरफ्लो होने के कारण पेयजल की बर्बादी हो रही हैं। वहीं माइनर का पानी खतों में जाने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से समय रहते टूटने की कगार पर चल रही माइनर की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई है और जलभराव से खराब हो रही फसलों का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। किसान कपूर सिंह का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से माइनर का पानी ओवरफ्लो चलता है। उससे निकला पानी खेतों में भर जाता है। जिससे हर वर्ष फसल खराब हो जाती है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। किसान धर्मबीर सिंह का कहना है कि माइनर की सफाई न होने से मिट्टी जमी हुई है। जिससे माइनर की क्षमता कम हो गई है। खेतों में लगातार जलभराव के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें