फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में घुसा पानी

दादरी शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके चलते छात्रों और शिक्षकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि कमरों के अभाव में स्कूल दो शिफ्ट में चलाना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों का कहना है कि कक्षा में जहरीले सांप और बिच्छू निकल रहे हैं। इसके चलते भय के साये में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बता दें कि शहर के सबसे पुराने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की हालात हर बारिश के दिनों में बद से बदतर बन जाती है। यहां कई दिनों तक जलभराव रहता है। हाल ही में हुई बारिश के बाद स्कूल परिसर पानी से लबालब है। स्कूल में बचे केवल 12 कमरे 678 विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके चलते स्कूल प्राचार्य की ओर से दो शिफ्ट में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। इसके चलते विद्यार्थी व शिक्षक दोनों परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें