फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में उन्हानी की टीम बनी विजेता, उपायुक्त ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

दादरी जिले के गांव पैंतावास खुर्द में बाबा छोटूनाथ मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। खेल मैदान में अंतिम दिन रोमांच अपने चरम पर रहा और उन्हानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हानी की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दादरी के उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल पहुंचे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीएमओ डॉ. नरेश कुमार और जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान भी मौजूद रहे। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार टीमों के बीच मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ और उन्हानी की टीम के बीच खेला गया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। हालांकि अंत में उन्हानी की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता की विजेता बनी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें