फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में जलभराव से व्यापारियों में रोष, 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद की चेतावनी

बारिश के बाद पुरानी सब्जी मंडी रोड पर दुकानों में दूषित पानी भरने से व्यापारियों में भारी रोष है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जगबीर घसौला के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने जलभराव वाली सड़क पर खड़े होकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जगबीर घसौला ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से जल निकासी की योजनाएं बन रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष जलभराव से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान होता है, जबकि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलता। सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पंडवानिया ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर जल निकासी नहीं करवाई गई तो बाजार बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। वहीं, जय भगवान मस्ताना और सत्यपाल जुनेजा ने जल निकासी कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें