फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में सेवा संकल्प संगठन ने लघु सचिवालय परिसर में लगाया रक्तदान शिविर

क्षेत्र के सामाजिक संगठन सेवा संकल्प संगठन की ओर से सोमवार को दादरी के लघु सचिवालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने पहुंच कर रक्तदान किया। सेवा संकल्प संगठन द्वारा रक्तवीर परिवार के सहयोग से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्थानीय लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग में आयोजित शिविर में नागरिक अस्पताल दादरी के ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की और रक्त एकत्रित किया। सेवा संकल्प संगठन के संयोजक जतिन गर्ग ने कहा कि रक्तदान करना महादान है। उन्होंने कहा कि अभी तक रक्त का कोई भी विकल्प नहीं बन सका है। ऐसे में एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे के लिए जीवनदान साबित होता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें