फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने गांवों में लगाया दरबार, ग्रामीणों ने बताई परेशानी

चरखी-दादरी के बौंद खंड में शुक्रवार को विधायक सुनील सांगवान ने गांवाें में खुला दरबार लगाया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी परेशानी रखी और विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही एक सप्ताह में समाधान के आदेश दिए। इनके अलावा बड़ी समस्याओं पर उन्होंने बैठक के बाद समाधान कराने का आश्वासन दिया। सुबह 11 बजे विधायक सुनील सांगवान बौंदकलां गांव में पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में एक व्यक्ति ने चांदी की गदा भेंट की और सोने का मुकुट पहनाया। इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें ग्रामीणों ने गांव के मुख्य सड़क निर्माण, धर्मशाला निर्माण, आंबेडकर भवन निर्माण, गांव बिजली कटौती, जमीन कब्जा, पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने आदि समस्याएं रखी। विधायक ने संबंंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य रिपोर्ट देने के आदेश दिए और ग्रामीणों को भी जल्द समाधान के आदेश दिए। एक शिकायत बीडीपीओ के खिलाफ रही। इसमें ग्रामीण ने कहा कि उनके जोहड़ यानि खेत में किसानों ने कब्जा कर लिया है और वह समाधान के लिए बीडीपीओ के पास जाता है तो बीडीपीओ उसे धमकाकर बाहर निकाल देता है। वह तीन माह से कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें