चरखी-दादरी के मंदोला स्थित यदुवंशी स्कूल में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और विद्यार्थियों की छुट्टी कराकर उन्हें घर भेज दिया। वहीं, खुद कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर डटे रहे। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने वाले शिक्षक और स्कूल एमडी को ग्रामीणों के बीच आकर माफी मांगनी चाहिए।