फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में अधिवक्ताओं के लिए बना विशेष पार्किंग जोन, वाहन खड़ा करने नहीं होगी परेशानी

चरखी-दादरी स्थित लघु सचिवालय परिसर में अधिवक्ताओं को वाहन खड़ा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब बार एसोसिएशन की ओर से प्रशासन के सहयोग से पार्किंग बनाया गया है। इसमें अधिवक्ता अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। एसोसिएशन प्रधान अधिवक्ता नसीब राणा ने बताया कि जिला बनने के बाद अधिवक्ता की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। दादरी क्षेत्र के अलावा बाढड़ा व बौंदकलां की ओर से भी कई अधिवक्ता आते हैं। चैंबर न होने के कारण वे फाइलों को साथ लेकर आवागमन करते हैं। कोर्ट आने पर उन्हें अपने वाहन खड़ा करने पर समस्या का सामना करना पड़ता था और आमजन व अधिवक्ताओं के लिए एक ही पार्किंग स्थान था। इससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती थी और अचानक उन्हें कई बार बाहर जाना होता था तो गाड़ी निकालने में भी मुश्किल होती थी। लेकिन अधिवक्ताओं की समस्या पर संज्ञान लेकर उन्होंने प्रशासन को दो बार ज्ञापन सौंपे। अब जाकर प्रशासन की ओर से इस पर संज्ञान लिया और परिसर स्थित पुरानी जेल तुड़वाकर जगह का सदुपयोग किया। प्रशासन की ओर से जेल तोड़कर बार एसोसिएशन को सुपुर्द किया गया और अब यह स्थान एसोसिएशन की ओर से समतल कराकर अधिवक्ता पार्किंग जोन बनाया दिया गया। इससे अधिवक्ताओं को वाहन खड़ा करने में दिक्कत नहीं होगी और वे आसानी से वाहन खड़ा कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें