फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में श्री श्याम शोभा व निशान यात्रा का हुआ शुभारंभ, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाया निशान

श्री श्याम दीवाने सेवा दल सहारा भवन ट्रस्ट की ओर से रविवार को दादरी में सातवीं भव्य श्री श्याम शोभा व निशान यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय गांधी नगर कॉलोनी में सुबह के समय श्री श्याम प्रभु का गुणगान किया गया। वहीं दोपहर को श्री श्याम शोभा व निशान यात्रा शुरू की गई। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान में स्थित खाटू श्याम मंदिर के निज पुजारी श्याम सिंह चौहान का सान्निध्य रहा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को स्थानीय सीसीआई ग्राउंड से यात्रा शुरू की गई है। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री खाटू धाम तक पदयात्रा करेंगे और फाल्गुन मेले में निशान अर्पित कर परिवार की कुशलक्षेम की कामना करेंगे। यात्रा के दौरान सैंकड़ों की संख्या में निशान उठाए श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। काफी श्रद्धालु श्री श्याम प्रभु के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं की ओर से यात्रा का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें