फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्ववान पर दादरी डिपो परिसर में कर्मचारियों ने वीरवार को सात घंटे भूख हड़ताल की। इस दौरान डिपो प्रधान सुनील, सचिव योगेश जांगड़ा, राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य सचिव कृष्ण ऊण, भिवानी डिपो के प्रधान अनिल सांगवान, दादरी जिला प्रधान यशपाल सांगवान व जगफूल फोगाट ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियाें की निंदा की। राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों में आठवें वेतन आयोग का गठन करना, समान काम, समान वेतन देना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, खाली पदों पर भर्ती करना और निजीकरण पर रोक लगाना प्रमुख रूप से शामिल हैं। डिपो प्रधान सुनील ने तबादला नीति रद्द करने की मांग की। चालक व परिचालकों का आपसी स्थानांतरण किया जाए। कर्मचारियों को अपने गृह जिले में तैनात किया जाए। सुनील ने कहा कि अगर सरकार पॉलिसी लागू करना चाहती है तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ऑनलाइन तबादला नीति का डट कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा सरकार अपने वायदे के अनुसार सभी खाली पदों पर पदोन्नति करे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार व परिवहन मंत्री बातचीत नहीं करते हैं तो 22 फरवरी 2026 को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर पर कर्मचारी रोष जताएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें