फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में अपराजिता अभियान में छात्राओं को महिला शिक्षा का दिया संदेश

चरखी दादरी। गांव चिड़िया के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के 'अपराजिता' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक एवं समाजसेवी नत्थूराम ने छात्राओं को महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज की प्रगति की आधारशिला होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बबीता कौर ने की। विज्ञान शिक्षिका दीपा और अंग्रेजी अध्यापक हिम्मत सिंह ने भी अपने विचार रखे। कक्षा 11वीं की छात्रा किरण ने मंच संचालन किया। कक्षा छठी से दसवीं तक की 90 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, जबकि नौ छात्राओं ने कविता और प्रेरक गीत प्रस्तुत किए। ----------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें