फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में सोमवार को भी जिले में नहीं हो सकी जमीनों की रजिस्ट्री, लोग रहे परेशान

वीरवार से चल रही तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकार ने अब एसडीएम व जिला राजस्व अधिकारी को जमीनों की रजिस्ट्री करने की जिम्मेदारी दे दी है। उसके बावजूद जिले में सोमवार को जमीनों की एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि दादरी में एसडीएम के अवकाश पर होने तथा डीआरओ भी न होने के कारण रजिस्टि्रयों से संबंधित कार्य ठप रहे। वहीं दूसरी तरफ तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने के कारण शपथ-पत्रों से लेकर आय प्रमाण पत्र, रिहायश प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवाने वाले लोगों को भी बैरंग वापिस लौटना पड़ा। सोमवार को काफी संख्या में लोग अपने राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के लिए तहसील कार्यालय और सरल केंद्रों के चक्कर लगाते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें