फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

कैथल के करनाल रोड पर रेडक्रॉस भवन में चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा, हरियाणा चंडीगढ़ के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले ध्वजारोहण करके व रेडक्रॉस के जन्मदाता सर जीन हैनरी डयूनॉट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है। जो स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है। सभी को मानव सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। मानव सेवा करना हम सभी एक धर्म है। रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित करती है तो उन्हें सुविधाएं प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि भाई कन्हैया ने युद्ध के दौरान घायल दुश्मन सैनिकों को पानी पिला कर मानवता का संदेश दिया था और इन्ही महानुभावों के आदर्शों पर चलते हुए श्रद्धा भाव के साथ सेवा के लक्ष्य को लेकर हमें कार्य करना चाहिए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी हमेशा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है। इस पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे कि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सके। इस शिविर में जिला कैथल के 20 महाविद्यालयों से 100 यूथ और 20 यूथ रेडक्रॉस काउंसलरों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीरबल दलाल, ज्ञान चंद भल्ला ,रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें