फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: दिग्विजय चौटाला ने सीएम सैनी पर बोला हमला

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला बाढ़डा पहुंचे और हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को डम्मी सीएम करार दिया दिया। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कमान अब दिल्ली में बैठे नेताओं के हाथों में है और मुख्यमंत्री केवल नाममात्र के हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की फैसले लेने की आजादी खत्म हो चुकी है। दिग्विजय चौटाला ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि अधिकारी अब सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और स्वतंत्र रूप से फैसले नहीं ले पा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, कर्मचारी, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं। किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा, पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जा रही, व्यापारियों पर टैक्स का बोझ और युवाओं के रोजगार पर संकट है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें