फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में मनुहार महोत्सव में बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मनुहार महोत्सव के तहत दादरी अनाज मंडी में शनिवार रात जागरण आयोजित किया गया। इसमें अनाज मंडी और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और श्रद्धालु श्याम भक्ति में जमकर झूमे। राजेश सोनी ने बताया कि चार दिवसीय मनुहार महोत्सव के तीसरे दिन जागरण हुआ, जिसमें विधायक सुनील सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, आयोजन में कैलाश रिटोलिया समेत क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने शिरकत की। राजेश ने बताया कि चौथे दिन रविवार को अग्रसेन धर्मशाला में भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारे के समापन उपरांत चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन दोपहर बाद किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें