फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में भवन निर्माण कामगारों ने बाढड़ा में किया रोष प्रदर्शन

भवन निर्माण कामगार यूनियन ने शनिवार को बाढड़ा में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया जबकि मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान सुमेर सिंह व ब्लॉक कोषाध्यक्ष रोशनलाल ने कहा कि सरकार ने कल्याण बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार का हवाला देकर बोर्ड के सभी ऑनलाइन काम बंद कर दिए हैं, जिसके चलते पिछले दो माह से श्रमिकों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की अन्य समस्याओं का समाधान भी नहीं किया जा रहा , जिसके चलते उनमें रोष है। शनिवार को प्रदर्शन कर भवन कामगारों ने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन में सोनू कुमार, जगदीप, प्रदीप, नरेश, कुलदीप आदि शामिल हुए।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें