दादरी की नई सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश की सिंचाई, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, सांसद धर्मवीर सिंह सहित कई हलक़ों के विधायक भी मौजूद हैं। रैली के आयोजक दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादरी में आज करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।