फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी मंडी में बारिश से भीगी गेहूं व सरसों की फसल

चरखी दादरी स्थित नई अनाज मंडी में मौसम चेतावनी मिलने पर भी लापरवाही बरती गई और मंडी में शेड से बाहर रखे गेहूं व सरसों भीग गए। आढ़तियों की ओर से ढका गया, लेकिन बारिश व हवा से तिरपाल हटे और अनाज पानी में बह गया। हालांकि, नुकसान अधिक नहीं हुआ है। सुबह आढ़तियों ने कर्मचारियों से भीगा हुआ अनाज एकत्र करवा लिया और धूप में सुखाया गया। आज भी विभाग की ओर से मौसम की चेतावनी दी गई। मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने कहा कि सभी आढ़तियों को दिन में ही मौसम संबंधी चेतावनी की सूचना दी गई थी। इसके बाद आढ़तियों ने तिरपाल से अनाज कवर किया था। रात को आई बारिश व तेज हवा के कारण तिरपाल हट गए और इसके कारण थोड़ी सरसों व गेहूं भीगे हैं। उन्होंने मंडी का निरीक्षण किया और नुकसान की जांच की। उनका कहना है कि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। भीगा हुआ अनाज सूखा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें