फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर दादरी गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने दिखाया जलवा

भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा वाघा बॉर्डर (अमृतसर) पर पहली बार हरियाणा के दादरी स्थित गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ का भव्य प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान हुए इस विशेष प्रदर्शन ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लकड़ी के खंभे पर संतुलन, स्फूर्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कठिन आसनों और हैरतअंगेज करतबों के साथ ब्रह्मचारियों ने भारतीय संस्कृति और शारीरिक सौष्ठव का प्रभावशाली परिचय दिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। रितेश शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम के ब्रह्मचारी सोमबीर, पुनीत, यश, अंकुर, प्रिंस, सन्नी, सत्यम, देवराज, आशीष, तरुण, देव, हितेश, गौरव, शुभम, मनदीप, मनु और हैप्पी ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच रोहित शास्त्री और टीम मैनेजर दीपक कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे। देवदत्त आर्य और आचार्य प्रवीण योगी ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी खेलों के प्रति गर्व और रुचि पैदा करना है। बीएसएफ प्रशासन ने गुरुकुल प्रबंधन की सराहना की। आयोजन में मंत्री सत्यवीर शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें