फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: त्योहारी सीजन के मद्देनजर दादरी से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ाई जाएंगी बोगियां

शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 05:48 PM IST

होली पर्व पर त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल की ओर से दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली तीन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिससे यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। इनमें हिसार-जयपुर, भिवानी-मथुरा और भिवानी-ढहर का बालाजी ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों में एक महीने के लिए बोगियां बढ़ाई जाएंगी। दादरी से गुजरने वाली हिसार-जयपुर ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो डिब्बे, भिवानी-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन डिब्बे तथा भिवानी से रिंगस होते हुए ढहर का बालाजी तक जाने वाली पैसेंटर ट्रेन में भी सामान्य श्रेणी के तीन डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें