दादरी जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो दिन एचटेट परीक्षा होना है। 30 जुलाई को पहले दिन शाम की पाली में परीक्षा हुई और 10 केंद्रों पर करीब 3022 अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। मुख्य गेट पर तीन चरणों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश मिला। वहीं, उपायुक्त मुनीश शर्मा ने स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि 30 व 31 जुलाई को एचटेट परीक्षा होनी है। दादरी जिले में इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 30 जुलाई को शाम की पाली में परीक्षा शुरू हुई और सुरक्षा प्रबंध कड़े रहे। वहीं, वीरवार को दो पाली में परीक्षा में होगी। बुधवार को शाम 3 बजे परीक्षा शुरू हुई।