फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में बासौड़ा पर 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, तीन दिन से चल रहा मेला

जिला में तीन दिन से चल रहे बुद्धो माता के मेले में अंतिम 30 हजार श्रद्धालुओं ने बासौड़ा पर माता की धोक लगाई और पूजा कर परिवार के लिए मंगलकामना की। साथ ही मेले में खरीदारी की और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस तैनात रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। बता दें कि तीन से शहर के बुद्धो माता मंदिर के पास मेला लगा हुआ है और बुधवार को बासौड़ा होने के कारण शहर में दो जगह पर माता की पूजा की गई। इसमें मुख्य मेला व पूजा शहर के विश्राम गृह के पास रही और शहर के साथ 12 गांवों के लोगों ने यहां आकर माता के चरणों में माथा टेका। वहीं, शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में ज्ञान की बजाय धार्मिक आस्था का केंद्र रहा। यहां पर शहर के सभी लोगों ने पूजा की। श्रद्धालुओं को साध्वी कामाक्षी ने संबोधित किया और माता की आस्था और पूजा करने के प्रतिफल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता की पूजा करने से बच्चों के मुंह पर चेचक रोग नहीं होता और फोड़-फुंसी से भी बचाव रहता है। इस दौरान रात बनाए हुए बासी मीठे चावल से माता का भोग लगाकर लोगों ने मंगलकामना की। साथ ही बच्चों ने मेले में खिलौने खरीदे और झूलों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें