सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने वीरवार को सरस्वती नदी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी सरस्वती का पानी रोकेगा या सरस्वती में गंदगी डालेगा, उस पर कार्रवाई होगी। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अधिकारी को दिए निर्देश ख़ुद चेयरमैन ने नरकतारी में जाकर कई अवरोध खुलवाए।