पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव वीर सोहल ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। संत कबीर कुटीर पर मुलाकात हुई। पीयू अध्यक्ष गौरव वीर सोहल के साथ आए यूनिवर्सिटी के युवाओं से मुख्यमंत्री ने सार्थक संवाद किया।