चंडीगढ़ में इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी ने कहा कि सीबीआई ने इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की। केस की जो स्थिति पहले थी आज भी वही है। आरोपी अभी तक बाहर घूम रहे हैं। असली शूटर्स को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। नकली शूटर्स को जेल में डाल रखा है। इस मामले में नौ आरोपी हैं। जिसमें एक भाजपा नेता है। नफे सिंह राठी ने पहले ही सरकार को चेताया था कि उनकी जान को खतरा है। लेकिन तब भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी हत्या हो जाती है। अब भी सरकार कुछ नहीं कर रही। नफे सिंह राठी के बेटे ने कहा कि जो आरोपी हैं उनको कभी थाने में भी नहीं बुलाया गया। नफे सिंह राठी ने कई बार सरकार के सामने मांग उठाई कि उनको सुरक्षा दी जाए। कम से कम एक पुलिस कर्मी दिया जाए। सीबीआई जांच में यह साफ हो गया था कि यह गैंगवार नहीं था, यह सोची समझी साजिश है। यह भी पता चला कि चार शूटर्स को 50-50 लाख रुपये दिए गए। डेढ़ करोड़ रुपये के हथियार आए। सीबीआई न पैसे लेने वालों को ट्रेस कर पाई और न ही हथियारों को। जबकि वह शूटर और हथियार आज भी हरियाणा में हैं। हमने हत्याकांड से पहले सुरक्षा मांगी थी। हमें नहीं मिली। लेकिन जो लोग आरोपी हैं। उनके नाम हमने एफआईआर में लिखवाए भी नहीं थे। सरकार ने उनके घरों के बाहर सुरक्षा लगा दी। सरकार बताए हमें सुरक्षा नहीं दी लेकिन आरोपियों को सुरक्षा दे दी। हम सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे और खापों को भी इकट्ठा करेंगे।