फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में एसपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक, कई अहम खरीद प्रस्तावों पर मंथन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा पावर परचेज कमेटी और हरियाणा पब्लिक वर्क्स परचेज कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े खरीद संबंधी कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभागों की आवश्यकताओं, खरीद प्रस्तावों और उनसे जुड़े वित्तीय पहलुओं की समीक्षा की गई। विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं के लिए आवश्यक सामग्री और सेवाओं की खरीद से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने संबंधित प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण भी दिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में लिए गए निर्णयों से विभिन्न विभागों की परियोजनाओं को गति मिलने और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें