इनेलो प्रदेशाध्यक्ष राम पाल माजरा ने चंडीगढ़ में कहा कि हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले एक निर्णय दिया है कि वर्ष 2000 में लगाए गए जेबीटी टीचर सही नियुक्त हुए थे। इस मामले में बहुत सी जांच हुई, पर बात साफ है कि जो 3206 टीचर लगे थे वह मेरिट पर लगे थे। कुछ लोगों ने झूठा प्रचार किया कि लाखों लोगों को रोजगार नहीं मिला। अगर यह भर्ती सही थी तो ओम प्रकाश चौटाला को सजा क्यों दी गई।