फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल-112 ने बचाया 18 अभ्यर्थियों का भविष्य, एचटेट परीक्षा में बनी सबसे बड़ी सहारा

शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के दौरान हरियाणा पुलिस ने केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था ही नहीं संभाली, बल्कि अनेक अभ्यर्थियों के लिए संकटमोचक भी बनकर सामने आई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर डायल-112 सेवा ने परीक्षा के दो दिनों में राज्यभर में 18 ऐसे अभ्यर्थियों की समय पर मदद की, जो विभिन्न आपात परिस्थितियों के कारण परीक्षा से वंचित होने की कगार पर थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सके और उनका भविष्य सुरक्षित रहा। परीक्षा के दौरान कहीं वाहन खराब हो गया, कहीं सड़क दुर्घटना हो गई, तो कुछ अभ्यर्थी गलत बस में बैठकर रास्ता भटक गए। कई स्थानों पर परिवहन के साधन नहीं मिलने और यातायात संबंधी दिक्कतों ने भी परेशानी बढ़ाई। ऐसे सभी मामलों में डायल-112 पर सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और अभ्यर्थियों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। फतेहाबाद की निशा को रतिया बस स्टैंड से मनोहर मेमोरियल कॉलेज, भिवानी की उर्मिला देवी को न्यू बस स्टैंड से महाराजा नीमपाल कॉलेज, हिसार में सड़क दुर्घटना के बाद दिव्या को गंगवा स्थित परीक्षा केंद्र, झज्जर की निशा को गलत बस में बैठने के बाद बेरी से खातीवास, रोहतक की स्वीटी और गुरुग्राम की अमृता को भी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर पुलिस ने उनकी वर्षों की मेहनत को व्यर्थ होने से बचाया। सभी अभ्यर्थियों ने हरियाणा पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता के लिए आभार जताया। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप हरियाणा पुलिस ने परीक्षा के दौरान प्रत्येक जरूरतमंद अभ्यर्थी तक समय पर सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसी युवा का भविष्य बचाने से बड़ी संतुष्टि पुलिस के लिए नहीं हो सकती। डायल-112 आज आमजन के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है और भविष्य में भी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के मूल मंत्र के साथ नागरिकों की सहायता करती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें