नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सदन सत्र असंवैधानिक है, इसके ख़िलाफ़ राज्यपाल से मिलकर बात करेंगे। हरियाणा कांग्रेस विधायक सदन के बाहर टेंट में अपनी सदन चला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सदन दो घंटे तक चलेगा।