फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC RESULT: यमुनानगर की मानसी गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल किया 78वा रैंक

Sat, 07 Mar 2026 12:57 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मानसी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उनका कहना है कि यहां तक पहुंचना बिल्कुल आसान नहीं था। रोजाना करीब 8-8 घंटे की पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच पाईंबातचीत के दौरान मानसी ने बताया कि उनकी मां शिवानी पेशे से डॉक्टर हैं, पिता राहुल गुप्ता सीए हैं और भाई रोहन गुप्ता वकालत करते हैं। परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग पेशा होने के कारण उन्होंने भी अपने लिए अलग रास्ता चुना और आज उन्हें अपनी मंजिल मिल गई है। 24 मई 2000 को यमुनानगर के जगाधरी में जन्मी मानसी ने 12वीं तक की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल से की। 12वीं कक्षा में कॉमर्स में टॉपर रहने के बाद उन्होंने वकालत की पढ़ाई चुनी और इसके लिए नेशनल लॉ कॉलेज बेंगलुरु में दाखिला लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें