फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में सिटी थाना एसएचओ की टीम बांट रही थी शराब, थानेदार सस्पेंड

पुलिस की वर्दी में सिटी थाना के एसएचओ सन्नी कुमार द्वारा दादरी के लघु सचिवालय परिसर में मिठाइयों के साथ शराब बांटने के मामले में एसपी अर्श वर्मा ने संज्ञान लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच होगी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई थी। बता दें कि शुक्रवार को धनतेरस पर्व पर दादरी शहर के थाना प्रभारी सन्नी कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ निजी व पुलिस की गाड़ी से मिठाइयां व शराब की बोतलें बांटने का पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पुलिस एसएचओ वर्दी में ही शराब की बोतलें बांटते दिखाई दे रहा है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें