फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भीषण गर्मी जारी: सिरसा 45.8°C सबसे गर्म, 27 मई तक ऑरेंज अलर्ट

Fri, 22 May 2026 01:07 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी जारी रही। दिन के तापमान में थोड़ी नरमी दिखी। औसत अधिकतम तापमान में 0.9 की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के सभी जिलों में दो डिग्री तक तापमान कम हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि रोहतक में 45. 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। रोहतक में लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। वहीं, रात का तापमान हिसार में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 31.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 मई को भी पूरे हरियाणा में भीषण लू चलेगी। अब रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 27 मई तक पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 23 मई से रात के तापमान में कमी आ सकती है। गुरुवार को अंबाला में 44.2, हिसार में 44.3, करनाल में 43.8, नारनौल में 45.7, गुरुग्राम में 42, भिवानी में 44, करनाल में 42.5, पलवल में 41.9, रेवाड़ी में 41.6, मेवात में 42.1, करनाल में 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें