फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना, सीएम नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना

Sun, 29 Mar 2026 12:56 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष चिंता जता रहा है और लाक डाउन की बात कह रहा है। इस पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढने का काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है, इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं। जब भी कोई वैश्विक संकट आया है, प्रधानमंत्री भारत के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करके खड़े हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें