फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पहुंचे मासूम शर्मा, गन कल्चर पर बोले- हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में नहीं होना चाहिए

Mon, 26 Oct 2026 05:17 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणवी गायक कलाकार मासूम शर्मा रविवार को अपने परिवार पंडित अन्नू शर्मा के घर हांसी पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हरियाणवी संगीत, फिल्म इंडस्ट्री, गन कल्चर, हरियाणवी भाषा और कलाकारों व कारोबारियों को निशाना बनाए जाने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हांसी उनका अपना घर है और यहां अपने परिवार पंडित अन्नू शर्मा के घर आना हुआ है। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री और आने वाली फिल्मों को लेकर मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणवी सिनेमा में बनने वाली सभी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए। वह खुद भी हरियाणवी फिल्मों को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अपनी फिल्म भी आने वाली है, जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें