फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JJP की बड़ी वापसी! जुलाना में शक्ति प्रदर्शन और नई शुरुआत, जानिए क्या हैं मायने

हरियाणा की राजनीति में जींद की धरती हमेशा बदलाव का केंद्र रही है। इतिहास गवाह है कि कई राजनीतिक प्रयोग, नए संगठन और सत्ता तक पहुंचने की कई यात्राएं इसी धरती से शुरू हुईं। सत्ता से दूर जननायक जनता पार्टी (जजपा) पहली बार जुलाना में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। 7 दिसंबर को होने वाली इस रैली को पार्टी नेतृत्व ऐतिहासिक बता रहा है क्योंकि यही वह धरती है जिसने कभी जजपा को ताकत दी थी और दस विधानसभा सीटों तक पहुंचाया था। जननायक जनता पार्टी का गठन भी जींद के जज्बे से हुआ था। एक नई सोच, नई दिशा और नई राजनीतिक पारी की शुरुआत के रूप में। गठन के बाद बहुत कम समय में पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए दस सीटें जीतकर सत्ता में साझेदारी बनाई। अब सत्ता से बाहर होने के बाद जजपा फिर से उसी जगह लौट रही है जहां से उसकी असली ताकत का उदय हुआ था। यही वजह है कि जुलाना में होने वाली यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि पार्टी के राजनीतिक पुनर्जन्म की घोषणा मानी जा रही है। इस रैली में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें