फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: नवजात बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 3 दिन का शिशु बरामद

Thu, 02 Apr 2026 06:00 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह कुल पांच सदस्यों का है। तस्करों के कब्जे से एक तीन दिन का नवजात शिशु बरामद किया गया है। साथ ही आरोपियों की दो गाड़ियां और संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इस नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से लाकर दिल्ली में एक निसंतान दंपती को बेचने की योजना बनाई थी। उन्होंने बच्चे को सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और उसे 9 लाख 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय किया था। गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज के जरिए निसंतान दंपतीयों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलीम और अखिल गाजियाबाद के रहने वाले हैं, जबकि महिला आरोपी बेअंत कौर पंजाब के मुक्तसर की निवासी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें