फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्रैक-डाउन में हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 400 कुख्यात अपराधियों पर अंकुश

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैक-डाउन मिशन के तहत पुलिस ने 9 दिनों में गंभीर अपराधों में वांछित, फरार और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 2,000 से अधिक अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस अभियान के दौरान मिली सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), बहादुरगढ़ यूनिट की कार्रवाई, जिसने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के एक सक्रिय सदस्य, मनोज उर्फ चोटिया को धर दबोचा है। मनोज उर्फ चोटिया पर 10 हजार का इनाम घोषित था और वह नारनौल पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। जानकारी अनुसार, मनोज उर्फ चोटिया ने 05 दिसंबर 2024 को नारनौल अदालत परिसर में विरोधी गैंग के सदस्य अमित पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से ही एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी 13 नवंबर 2025 को ऑपरेशन ट्रैक-डाउन के तहत हुई। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसके खिलाफ पहले से ही अटेली और मांडवा पुलिस थानों में हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित मारपीट और आपराधिक साजिश के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं,। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ अटेली, नारनौल और मांडवा पुलिस थानों में हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307), दंगा, मारपीट, और आपराधिक साजिश (120बी) के सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें