फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरनाम चढूनी की पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, खुद पेहवा से लड़ेंगे चुनाव

भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा बनाओ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कुरुक्षेत्र में हरियाणा की राजधानी और हाईकोर्ट बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने अपनी संयुक्त संघर्ष पार्टी से हरियाणा के सभी 90 विधान सभा क्षेत्रों से प्रत्याशी लड़ाने की बात कही। खुद पेहवा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया। पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह बधरान व भाकियू नेता गुरुनाम सिंह चढ़नी ने संयुक्त रूप से शहर के गोल्डन मूमेंट्स में प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की। जिसमें एडवोकेट बधरान ने हरियाणा में अपनी राजधानी व हाईकोर्ट न होने से लोगों को होने वाली परेशानी व नुकसान के बारे में बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें