हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है. बीजेपी ने हरियाणा के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. मोहन लाल बड़ौली हरियाणा बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यहां ब्राह्मण कार्ड खेला है और मोहन लाल बड़ौली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने प्रदेश में ओबीसी चेहरे को आगे बढ़ाते हुए नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी. अब पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए बड़ौली को हरियाणा का अध्यक्ष बनाया है. हरियाणा में इन दोनों समुदायों को मिलाकर कुल करीब 35 फीसदी वोटर्स हैं. पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ये जिम्मेदारी सीएम नायब सिंह सैनी के पास ही थी.