फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: झमाझम बरसे बदरा, सड़कें हुई पानी-पानी

भिवानी। मानसून की दस्तक के साथ ही बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब सवा घंटा चली रिमझिम बारिश से शहर की सड़कें पानी-पानी हो गई। निचले इलाकों में जलभराव के हालात बने वहीं पानी निकासी के दावों की भी पोल खुल गई। शहर के लघु सचिवालय परिसर, हांसी गेट, घंटाघर, जिला कारागार, पुलिस अधीक्षक आवास के सामने जलभराव हुआ। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी पानी की निकासी के लिए डिस्पोजलों पर जनरेटर के सहारे पंपों का संचालन करने में जुटा रहा वहीं कई जगह बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इस समय हुई बारिश खरीफ फसलों के लिए भी अच्छी मानी जा रही है। हालांकि कुछ इलाकों में ठप सीवर व्यवस्था की वजह से गंदा पानी भी बारिश के पानी के साथ मुख्य रास्तों पर जमा हो गया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें