फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दिनदहाड़े चौक पर दो वकीलों पर युवकों ने किया हमला, सामने आया वीडियो

शहर के दिनोद गेट चौक पर कोर्ट जा रहे वकील प्रियांश बंसल व संजीव चंगिया पर दो युवकों ने डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वकील उस समय अपनी स्कूटी पर सवार कोर्ट जा रहे थे, जैसे ही वह दिनोद गेट पहुंचे, वहां पहले से ताक में खड़े दो युवकों ने एकाएक डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। वकीलों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों हमलावरों का सामना किया व उन दोनों पर भारी पड़े। एक हमलावर युवक को उस समय दबोच भी लिया था, परंतु वो भीड़ का फायदा उठाकर निकल भागा। हमले में दोनों वकीलों को कुछ चोट भी आई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें